Mamata kulkarni का जन्म 20 अप्रैल, 1972 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था।ममता कुलकर्णी ने 1991 में फिल्म तिरंगा से बॉलीवुड में कदम रखा।वह 90 के दशक की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक थीं।उनकी हिट फिल्मों में करण अर्जुन, बाजी, सबस्पेयर, और चाइना गेट शामिल हैं।उनकी फिल्म चाइना गेट के दौरान उनके आइटम नंबर को लेकर विवाद हुआ था।
स्टारडस्ट मैगज़ीन के कवर पर उनकी बोल्ड तस्वीर ने काफी चर्चा बटोरी थी।उनका नाम 2016 में एक बड़े ड्रग्स केस में सामने आया, जिससे उनकी छवि को धक्का लगा।हो सकता है इसके कारण 2000 के दशक के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और अचानक लाइमलाइट से गायब हो गईं,उन्होंने कथित तौर पर ड्रग्स माफिया विकी गोस्वामी से शादी की थी।
फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद वह अध्यात्म की ओर मुड़ गईं।उन्होंने ऑटोबायोग्राफी ऑफ एन योगिनी नामक किताब लिखी है।हाल के वर्षों में, वह सोशल मीडिया और पुराने इंटरव्यू के कारण फिर से चर्चा में आई हैं।
उन्होंने सन्यास लेने का कारण दुनिया के मोह–माया और विवादों से दूर होना बताया।उन्होंने महाकुंभ में खुद अपना पिंडदान किया, उसके बाद साध्वी बन गईं।अब उनका आध्यात्मिक नाम है श्री यमाई ममता नंद गिरी।