महाकुंभ में रात 1 या 2 बजे के करीब अचानक भगदड़ शुरू हो गई थी मौनी स्नान को लेकर। मौनी स्नान को पवित्र स्नान माना जाता है। मौनी अमावस्या के दिन किए जाने वाले विशेष स्नान को मौनी स्नान कहा जाता है। यह हिंदू धर्म में एक अत्यंत पवित्र स्नान माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदियों, विशेष रूप से गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में स्नान करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
भगदड़ में कुछ लोगों की प्राणहानी की आशंका की जा रही है। भगदड़ के बाद बहुत सारे अखाड़ों ने साधुओं के स्नान को थोड़ी देर के लिए स्थगित कर दिया था। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया, उनके प्रति संवेदनाएं… स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की मदद कर रहा है, महाकुंभ भगदड़ पर बोले पीएम मोदी। पीएम मोदी ने कहा कि स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की मदद में जुटा हुआ है।
महाकुंभ में भगदड़ के बाद हालात सामान्य हो रहे हैं। आम लोगों का स्नान जारी है। कुछ ही देर में 13 अखाड़ों का अमृत स्नान शुरू होगा।